उत्तर- वेदों में मूर्ति पूजा का विधान बिलकुल भी नहीं।
प्र.16- क्या वेदों में अवतारवाद का प्रमाण है ?
उत्तर- वेदों मै अवतारवाद का प्रमाण नहीं है।
प्र.17- सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?
उत्तर- सबसे बड़ा वेद ऋग्वेद है।
प्र.18- वेदों की उत्पत्ति कब हुई ?
उत्तर- वेदो की उत्पत्ति सृष्टि के आदि से परमात्मा द्वारा हुई । अर्थात 1 अरब 96 करोड़ 8 लाख 43 हजार वर्ष पूर्व ।
प्र.19- वेद-ज्ञान के सहायक दर्शन-शास्त्र ( उपअंग ) कितने हैं और उनके लेखकों का क्या नाम है ?
उत्तर-
1- न्याय दर्शन - गौतम मुनि। 2- वैशेषिक दर्शन - कणाद मुनि। 3- योगदर्शन - पतंजलि मुनि। 4- मीमांसा दर्शन - जैमिनी मुनि। 5- सांख्य दर्शन - कपिल मुनि। 6- वेदांत दर्शन - व्यास मुनि।
प्र.20- शास्त्रों के विषय क्या है ?
उत्तर- आत्मा, परमात्मा, प्रकृति, जगत की उत्पत्ति, मुक्ति अर्थात सब प्रकार का भौतिक व आध्यात्मिक ज्ञान-विज्ञान आदि।
प्र.25- चार युग कोन -कोन से होते है और कितने वर्षों के ।
उत्तर-
1- सतयुग - 17,28000 वर्षों का नाम ( सतयुग ) रखा है। 2- त्रेतायुग- 12,96000 वर्षों का नाम ( त्रेतायुग ) रखा है। 3- द्वापरयुग- 8,64000 वर्षों का नाम है। 4- कलयुग- 4,32000 वर्षों का नाम है।